वीडियो: जानिए चांद पर कब कदम रखेगा चंद्रयान-2 और क्या होगा इसका काम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को 22 जुलाई दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लांच कर दिया। आइए जानते हैं चंद्रयान 2 से जुड़ी जरूरी बातें। चंद्रयान-2 भारत के लिए दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है।

user

नवजीवन डेस्क

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को 22 जुलाई दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लांच कर दिया। आइए जानते हैं चंद्रयान 2 से जुड़ी जरूरी बातें।

चंद्रयान-2 भारत के लिए दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारी-भरकम रॉकेट (जीएसएलवी मार्क-3) से लॉन्च किया।

640 टन का (जीएसएलवी मार्क-3) रॉकेट 44 मीटर लंबा है। इस रॉकेट में 3.8 टन का चंद्रयान है। रॉकेट को 'बाहुबली' उपनाम दिया गया है। इसमें 3.8 टन का चंद्रयान रखा गया है।

चंद्रयान-2 का बजट 978 करोड़ रुपए है और इसका मकसद भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने और उस पर चलने वाले देशों में शामिल करना है।

चंद्रयान 2 यदि 15 जुलाई को लॉन्च होता तो चांद पर उतरने की संभावित तारीख 6 सितंबर बताई जा रही थी। पहले ये मिशन 54 दिन में पूरा होना था। वहीं तकनीकी खराबी के कारण मिशन को 7 दिन बाद लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें, चंद्रयान 2 लॉन्चिंग में हुए समय के परिवर्तन के कारण चांद पर पहुचने की तारीख में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

अब चांद पर जाने के लिए लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-2 को चांद पर पहुंचने में 48 दिन ही लगेंगे। यानी चंद्रयान-2 चांद पर 6 सितंबर को ही चांद पर पहुंचेगा। 6 सितंबर को चांद पर पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 को पृथ्वी के चारों तरफ लगने वाले चक्कर में कटौती की जाएगी। अब चंद्रयान-2 पृथ्वी के चारों तरफ 5 के बजाय 4 चक्कर ही लगाएगा।

उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद जीएसएलवी-मार्क-3 रॉकेट चंद्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। यहां से शुरू होगी चांद की यात्रा।

चंद्रयान-2 में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद तक जाएंगे। लैंडर विक्रम सितंबर या अक्टूबर में चांद पर पहुंचेगा और इसके बाद वहां प्रज्ञान काम शुरू करेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia