Chandrayaan-3: चांद पर रोवर प्रज्ञान ने किया मूनडांस! सामने आया वीडियो, देखें

इसरो ने लिखा, सुरक्षित रास्ते की तरफ मुड़ते हुए रोवर प्रज्ञान का वीडियो लैंडर विक्रम ने रिकॉर्ड किया है। ऐसा लग रहा है जैसे एक बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा है और उसकी मां उसे प्यार से खेलते हुए देख रही है।

फोटो: @isro
फोटो: @isro
user

नवजीवन डेस्क

चांद की सतह पर उतरने के बाद हर दिन विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान नई-नई जानकारियां इसरो को भेज रहे हैं। इसी बीच लैंडर विक्रम ने चांद की सतह से इसरो को रोवर प्रज्ञान की मजेदार वीडियो भेजा है। वीडियो में प्रज्ञान रोवर सेफ रूट की तलाश में 360 डिग्री घूमता नजर आ रहा, वीडियो के देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे वह चांद की सतह पर डांस कर रहा है।

इसरो ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सुरक्षित रास्ते की तरफ मुड़ते हुए रोवर प्रज्ञान का वीडियो लैंडर विक्रम ने रिकॉर्ड किया है। ऐसा लग रहा है जैसे एक बच्चा चंदामामा के आंगन में खेल रहा है और उसकी मां उसे प्यार से खेलते हुए देख रही है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia