वीडियो: चंद्रयान-3 की कामयाबी समेत इसरो की सभी सफलताएं पंडित नेहरू के विज़न का परिणाम- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए सभी वैज्ञानिकों और देश के नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा है कि इसरो की सफलताएं पंडित नेहरू के विज़न का परिणाम हैं।

user

नवजीवन डेस्क

मेरे प्यारे देशवासियों,

Chandrayaan-3 की सफलता प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है।हम सब के लिए गर्व की बात है।

140 करोड़ भारतीयों ने अपने छह दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और उपलब्धि देखी।

हम अपने वैज्ञानिकों, space engineers, researchers और इस मिशन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों की लगन, कड़ी मेहनत, और समर्पण को सलाम करते हैं।

2008 में, जब Chandrayaan-1, Moon Impact Probe (MIP), भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर, चंद्रमा पर उतरा, तो भारत चंद्रमा की सतह पर ‘किसी वैज्ञानिक उपकरण को उतारने वाला चौथा देश बन गया’ था।

आज Chandrayaan -3 के माध्यम से हमने दुनिया के सामने अपनी शानदार वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया है।

Vikram lander और Pragyaan rover की बेहतरीन soft landing, Dr Homi Bhabha, Dr Vikram Sarabhai, Dr Satish Dhawan, Dr Meghnad Saha, Dr Shanti Swarup Bhatnagar, Dr A P J Abdul Kalam और उन सभी महान वैज्ञानिकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक निपुणता में अपार सफलता दिलाई।

ये उपलब्धियाँ पंडित जवाहर लाल नेहरू के vision का प्रमाण हैं जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि scientific temper ही एक स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकता है। उनके लिए, विज्ञान लोगों के जीवन में तेजी से बदलाव लाने का प्रमुख साधन था। भारत के अन्य प्रधान मंत्रियों ने भी इस भावना को आगे बढ़ाया।

आर्यभट्ट मिशन हो या राकेश शर्मा की space यात्रा या फिर उसके बाद के अन्य mission हों, भारत ने space research और exploration में एक लंबा और सफल सफर तय किया है।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विश्व शांति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में विश्वास किया है। आज Vikram Lander का चंद्रमा की सतह पर उतरना, शांतिपूर्ण और Welfare उद्देश्यों के लिए विज्ञान का उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि है।

सब को मुबारकबाद, सभी को बधाई !

जय हिन्द। जय विज्ञान !!

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia