राम मंदिर के चढ़ावे में हुई लूट पर कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा आरोप

अजय राय ने कहा कि पहले बीजेपी-आरएसएस के लोगों ने रामजन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। अब इन्होंने ने लोगों की आस्था और भगवान का चढ़ावा ही चोरी कर लिया है। श्रीरामजन्मभूमि में बीजेपी-आरएसएस ने संगठित लूट की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 'पहले BJP-RSS के लोगों ने श्रीरामजन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। ये 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी है। BJP-RSS ने लोगों की आस्था और भगवान का चढ़ावा ही चोरी कर लिया है। श्रीरामजन्मभूमि में BJP-RSS के लोगों ने संगठित लूट की है। हमारी मांग है कि इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी SIT की रिपोर्ट एक हफ्ते में आनी चाहिए। लेकिन अफसोस है कि SIT में उस अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके ऊपर खुद महाकुंभ में मची भगदड़ से जुड़ी जांच चल रही है। ऐसे में साफ है कि BJP सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।' देखिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए