कांग्रेस महाधिवेशन: खड़गे बोले- सत्ता के स्वार्थ में BJP ने तोड़ी मर्यादा, ED-CBI जरिए चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा

कांग्रेस महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा बीजेपी सत्ता के स्वार्थ में मर्यादाओं को तोड़ दी है, देश को नष्ट करने का षड्यंत्र हो रहा है। अधिवेशन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए।

user

नवजीवन डेस्क

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताओं को संबोधित किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस को नया नारा दिया है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान’ ही अब पार्टी का नारा होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता के स्वार्थ में मर्यादाओं को तोड़ दी है, देश को नष्ट करने का षड्यंत्र हो रहा है। अधिवेशन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों ने डटकर सामना किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए सभी चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ईडी के छापे मारे गए। लेकिन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड़कर उनका मुकाबला किया। रोते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। लड़कर जीतना है।

खड़गे ने खुद को कांग्रेस अध्यक्ष चुनने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस में संभव है कि जो कभी ब्लॉक कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष था वो आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी साथियों का आभार जताता हूं। मैं आज अधिवेशन को संबोधित करते हुए भावुक हूं। अधिवेशन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू ने संबोधित किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */