वीडियो: #SpeakUpForStudents अभियान के तहत छात्रों ने रखी अपनी बात, UGC से परीक्षा पर फैसला वापस लेने की मांग

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए #SpeakUpForStudents कैंपेन के तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी और कोरोना महामारी के बीच UCG की ओर से परीक्षाएं कराने के फैसले का विरोध किया।

कांग्रेस ने #SpeakUpForStudents के नाम से एक कैंपेन शुरू किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर लिखा, ”आइये #SpeakUpForStudents से जुड़ें।” कांग्रेस ने इस कैंपेन के जरिये UGC द्वारा करायी जा रही फाइनल ईयर की परीक्षाओं का विरोध किया जा रहा है और बिना परीक्षाएं हुए स्टूडेंट्स को पास करने की मांग की है। कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस कैंपने के जरिए कई छात्र-छात्राओं के अपनी बात रखी है और परीक्षाओं का विरोध जताया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए