वीडियो: कैप्टन अमरिंदर ने कहा, मोदी सरकार में कृषि क्षेत्र की विकास दर आधी हुई

महाधिवेशन में कैप्टनअमरिंदर सिंह ने कहा कि बीजेपी किसानों से किए वादे पूरे नहीं कर सकी और अब 2022 तक उनकी आमदनी दोगुनी करने के सपने उन्हें दिखा रही है।

फोटो: @INCIndia
i

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि, रोजगार और गरीबी उन्मूलन को लेकर अधिवेशन में प्रस्ताव रखा, जिसे पेश करते हुए उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। कैप्टन ने कहा कि बीजेपी किसानों से किए वादे पूरे नहीं कर सकी और अब 2022 तक उनकी आमदनी दोगुनी करने के सपने उन्हें दिखा रही है।

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के मुकाबले एनडीए की पूर्व और वर्तमान सरकारों में कृषि क्षेत्र की विकास दर आधी देखी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 19 Mar 2018, 6:25 PM