रायबरेली के साथ हुआ सौतेला व्यवहार, 5 साल में BJP ने अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया :सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हम आपके क्षेत्र के लिए कई विकास योजानएं लेके आए थे, लेकिन मोदी-योगी की सरकार ने उन योजनाओं पर रोक लगा दी। सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली कर जनता को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने कहा कियूपी में भाजपा ने न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही कोई राहत। कोरोना काल में कांग्रेस की ओर से की गई सारी कोशिशों पर भाजपा ने पाबंदी लगा दी। महंगाई की मार से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उन्होंने रायबरेली की जनता को कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की।

सोनिया गांधी ने साथ ही मोदी-योगी सरकार पर कांग्रेस द्वारा लोगों के विकास के लिए लाई गई योजनाओं को बंद करने पर भी हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली के साथ इस सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia