नवजीवन बुलेटिन: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट की जारी और पुलवामा में दो आतंकी ढेर

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत 15 नेताओं के नाम शामिल हैं और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। फिलहाल दो आतंकी ढेर हो गए हैं।

user

नवजीवन डेस्क

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को कांग्रेस ने अपने स्टार कैंपेनर की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट,

शत्रुघन सिन्हा समेत 15 लोगों के नाम हैं। आपको बता दें, बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। पहले फेज में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में बिहार की बाकी सभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के डडूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुआ है।फिलहाल सुरक्षाबलों की टीम पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चला रही है.जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को डडूरा में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिली थी, जिसके आधार पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और घेराबंदी की गयी।इस दौरान पहले से छिपे आतंकियों ने जवानों को नजदीक आता देख गोलीबीरी शुरू दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया।जवाबी कार्रवाई में दो अज्ञात आतंकियों को मार गिराया गया है।अभी सर्च अभियान जारी है।

लोकजन शक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शनिवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना के दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे चिराग पासवान ने मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। आपको बता दें, 74 साल के रामविलास पासवान का गुरुवार शाम निधन हो गया था। शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना पहुंचा। जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ उनकी दोनों पत्नी भी शामिल हुईं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia