मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल बोले- देश में लोकतंत्र की हो रही मौत, चल रही चार लोगों की तानाशाही

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है।

user

रवि प्रकाश @raviprakash24

कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में जहां राहुल गांधी ने संसद से प्रदर्शन की शुरुआत की, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मोर्चा संभाला। प्रियंका मुख्यालय के पास सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। कांग्रेस के तमाम सांसद और नेताओं ने आज काले कपड़े पहनकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। देश में उन्होंने कहा कि हम देश की जनता के भलाई के लिए कोई भी मुद्दा उठाते हैं तो हमें रोका जाता है। हम महंगाई और बेरोजागारी जैसे मुद्दे उठाते हैं, तो हमें बोलने नहीं दिया जाता है। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia