वीडियो: ओडिशा समेत इस राज्य में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान 'आसनी', हाईअलर्ट हुआ जारी

ओडिशा अलर्ट मोड पर है और मछुआरों को समुद्र में ना जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने NDRF और ODRAF की टीमों को शनिवार को फील्ड में उतरने की बात कही है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक बार फिर उत्तर-पूर्वी राज्यों पर चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है। साल का पहला चक्रवाती तूफान आसनी 10 मई को भारत के तटवर्ती इलाकों से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 KMPH तक हो सकती है। इससे पहले भारत में चक्रवात दिसंबर 2021 में आया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार शाम को चक्रवात अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में जाएगा और इसके बाद बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में 8 तारीख से बारिश शुरू होने का अनुमान है। इसके अलावा विभाग ने ये भी बताया कि ये चक्रवात ओडिशा या आंध्र के तटों से भी टकरा सकता है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 से लेकर 90 KMPH तक रह सकती है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia