चक्रवात मिचौंग से तबाही! अब तक 8 की मौत, मूसलाधार बारिश, चेन्नई की सड़कों पर चल रही नाव, देखें वीडियो

चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चक्रवात मिचौंग का असर तमिलनाडु के कई इलाकों में देखा जा रहा है। मूसलाधार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से जुड़ी घटना में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी हैं। आलम यह है कि भारी बारिश के बाद सड़कों पर सैलाब जैसे हालात हैं। सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चल रह है। अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इलाके में कैसे हालात हैं।


चेन्नई के अमरावती नगर में भी हालात बिगड़ गए हैं। यहां के आवासीय इलाकों में जलभरा हो गया है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीचे दिए गए वीडियो में इस इलाके का भी आप हाल देख सकते हैं।

तमिलाडु के साथ आंध्र प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर देखा जा रहा है। तूफान के प्रभाव से बापटला में बारिश हो रही और तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात आज 'गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में राज्य के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के करीब लैंडफॉल की संभावना है। इस इलाके का हाल भी आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।


कब तक लैंडफॉल करेगा चक्रवात मिचौंग?

मिचौंग तूफान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच में तूफान टकराएगा जिसके बाद इसकी गति में कमी आएगी।

चेन्नई में भारी बारिश की वजह से 12 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। साथ ही, स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। चेन्नई में भारी बारिश के चलते पांच लोगों की मौत की खबर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia