वीडियो में दिखा दिल्ली पुलिस का दमनकारी चेहरा! AICC दफ्तर में घुसकर नेताओं को पीटा, कांग्रेस बोली- सब याद रखा जाएगा

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि, कल कांग्रेस पूरे देश के अंदर राजभवन का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी दफ्तर के अंदर घुसने वाले पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो। 17 को हर जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

user

नवजीवन डेस्क

एक बार फिर दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर दिल्ली पुलिस टूट पड़ी है। इस बार दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए AICC दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पार्टी दफ्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा है।

कांग्रेस का कहना है कि सत्ताई गुंडों की पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है। सब याद रखा जाएगा, इस गुंडागर्दी का करारा जवाब दिया जाएगा। वक्त का पहिया पलटेगा, जरूर पलटेगा। करारा जवाब मिलेगा..

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि, कल कांग्रेस पूरे देश के अंदर राजभवन का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी दफ्तर के अंदर घुसने वाले पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो. 17 को हर जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia