"जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना मना है"
हर रास्ते पर दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग के बावजूद लोग जंतर-मंतर पहुंचे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जवाबदेही तय करने के लिए आवाज बुलंद की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घसीटकर हिरासत में लिया, ताकि सवालों का गला घोंटा जा सके।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सिटीजन फोरम ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। हर रास्ते पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग के बावजूद लोग जंतर मंतर पहुंचे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जवाबदेही तय करने के लिए आवाज बुलंद की। हालांकि दिल्ली पुलिस ने 'हम भारत के लोग' के साथ धक्कामुक्की करते हुए उन्हें सड़क पर घसीटा और बस में भरकर दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले गई, ताकि सवालों का गला घोंटा जा सके। इस दौरान मौके पर मौजूद 'नवजीवन' की इस पेशकश में देखिए - जंतर मंतर प्रोटेस्ट का आंखों देखा हाल
