वीडियो: मुंबई में ड्राइवर को प्रदर्शनकारियों ने पीटा, ओला-उबर ड्राइवर की हड़ताल में नहीं हुआ था शामिल

मुंबई में ओला और उबर कैब ड्राइवर पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के दौरान काम करने के लिए एक ओला ड्राइवर की प्रदर्शनकारियों ने जमकर पिटाई की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई मे ओला-उबर कैब चालक 22 अक्टूबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं। कैब चालक अच्छी कमाई और बेहतर कार्यसूची की मांग को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब यह हड़ताल हिंसक रूप में बदल रहा है। हड़ताल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कैब चालक की कई कैब चालक मिलकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित चालक का नाम संपत पाटिल है। उसका गुनाह केवल इतना था कि वह हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।

वीडियो के मुताबिक, एक शख्स ड्राइवर के गाल पर थप्पड़ रसीद कर रहा है और उसके साथ गाली गलौच कर रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स गाली देकर बोल रहा है कि इसके कपड़े उतार, और दूसरा शख्स उसके गाल पर लगातार थप्पड़ मार रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, संपत पाटिल ने पुणे से मुंबई सवारी लेकर आया था। वहीं उसे भांडुप में दूसरी सवारी की बुकिंग मिली, जब वो भांडुप पहुंचा तो हड़ताल में शामिल ड्राइवरों ने संपत पाटिल की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ओला और उबर कंपनी हड़ताल खत्म करवाने के लिए अपने ड्राइवर से लगातार बात कर रही है। कल महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय कामगार संघ के सचिव सुनिल बोरकर ने कहा कि हमारी 80 प्रतिशत मांगों को मान ली गई है। आज संघ के अधिकारी महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से मुलाकात कर सकते हैं। जिसके बाद हड़ताल खत्म होने की संभावना है।

वहीं सोमवार को करीब 500 ड्राइवरों ने ओला के चकाला और अंधेरी इलाके में स्थित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद ओला और उबर के अधिकारियों ने ड्राइवरों से मुलाकात की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia