नवजीवन बुलेटिन: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर की गोलीबारी और चंद्रयान से संपर्क टूटने पर फूट-फूट कर रोए इसरो चीफ

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक बच्ची समेत 4 लोग घायल हो गए हैं और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया है। 4 बड़ी खबरें।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने आम लोगों पर एक बार फिर गोलीबारी की है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में एक बच्ची समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

चांद को छूने से चंद कदम दूर चंद्रयान-2 का मून लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। संपर्क टूटने के समय विक्रम चांद से बस 2 किमी की दूरी पर था। संपर्क टूटने के बाद इसरो प्रमुख के सिवन का हौसला टूट गया और पीएम मोदी के सामने वे फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। चंद्रयान मिशन पर पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही इसरो को बधाई दी।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई। एक इलाके में मकान ढहने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी घर डहने की बात सामने आई है। भारी बारिश की वजह से कई हलके वाहन भी बह गए।

हरियाणा में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं। इसी बीच चुनाव से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन खत्म कर लिया है। मायावती ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी पर सीटों के बंटवारे को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ने का एलान किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia