Chandrayaan 3: लैंडर से चंद्रमा की सतह पर कैसे उतरा प्रज्ञान रोवर? ISRO ने ऐतिहासिक वीडियो किया जारी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से प्रज्ञान रोवर लगातार चंद्रमा पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर वहां से अलग अलग तस्वीरें भेज रहा है।

फोटो: @isro
i

ISRO ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के निकलने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कैसे लैंडर के रैंप से उतरकर रोवर बाहर आ रहा है। रोवर के सोलर पैनल्स उठे हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से प्रज्ञान रोवर लगातार चंद्रमा पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर अपने मिशन में जुट गया है। वो लगातार चंद्रमा से अलग अलग तस्वीरें भेज रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए