वीडियो: उत्तराखंड BJP विधायक की ग्रामीणों ने लगाई क्लास, बोले- वोट मांगने मत आ जाना, गैलरी में रखा है लट्ठ

उत्तराखंड के हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कह रहे हैं कि विधायक जी, आपके पद का सम्मान है, जिस दिन आप विधायक पद से हट जाओगे और दोबारा वोट मांगने आओगे तो गैलरी में लट्ठ रखा है, इस बात को ध्यान में रखना।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। इस वीडियो में लोग कह रहे हैं कि विधायक जी, आपके पद का सम्मान है, जिस दिन आप विधायक पद से हट जाओगे और दोबारा वोट मांगने आओगे तो गैलरी में लट्ठ रखा है, इस बात को ध्यान में रखना।

वहीं इस दौरान ग्रामीण ने कहा कि सिर्फ़ आपके पद की गरिमा है, वरना आप कुछ नहीं हैं और आप छिदने लायक आदमी हो। ग्रामीण ने कहा कि विधायक एक अपराधी, बलात्कारी के साथ बैठकर अपने किए कामों का वीडियो डाल रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia