वीडियो: तमिलनाडु में भारी बारिश से बिगड़ रहे हालात! अबतक 12 की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त

दक्षिण राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। राज्य में बारिश से होने वाली घटनाओं में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दक्षिण राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। राज्य में बारिश से होने वाली घटनाओं में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है। तूफान के मद्देनज़र राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा का दबाव आज शाम उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार करेगा और शहर में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia