सड़क के आक्रोश ने संसद को कैसे जिंदा किया? जंतर मंतर 2.0 से पहले मनोज झा ने बताया

मनोज झा ने हालिया इंडिया ब्लॉक की बैठक का भी उल्लेख किया, जिसमें विपक्षी दलों ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में आइसा और सामाजिक संगठनों ने 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान किया है। सुनें मनोज झा का संबोधन

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि 'यह सड़क का आक्रोश था, जिसके चलते पिछले संसद सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में मिली जीत को 1 मिनट भी सेलिब्रेट नहीं कर पाए। यह सड़क की जीत थी, जिसने संसद को जिंदा किया है।' उन्होंने हालिया INDIA ब्लॉक की बैठक का भी उल्लेख किया, जिसमें विपक्षी दलों ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में आइसा और सामाजिक संगठनों ने 2 अक्टूबर को जंतर मंतर 2.0 का ऐलान किया है। सुनिए मनोज झा के संबोधन की मुख्य बातें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए