अडानी को 1 रुपये में जमीन तो छात्रों के लिए 1 रुपये में एग्जाम क्यों नहीं? यूथ कांग्रेस का बड़ा सवाल
नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि जब अपने दोस्त अडानी को देश की जमीनें देनी होती हैं, तब नरेंद्र मोदी से गलतियां नहीं होती, लेकिन छात्रों की बात आते ही मोदी सरकार का परफॉर्मेंस जीरो हो जाता है।
नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि 'अडानी के मामले में प्रधानमंत्री का स्कोर कॉर्ड परफेक्ट है, लेकिन छात्रों के मामले ऐसा क्यों नहीं है। जब अपने दोस्त अडानी को देश की जमीनें देनी होती हैं, तब नरेंद्र मोदी से गलतियां नहीं होती, लेकिन छात्रों की बात आते ही मोदी सरकार का परफॉर्मेंस जीरो हो जाता है।' उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 'छात्रों को सिर्फ 1 रुपये में सभी परीक्षाओं का फॉर्म भरने की सुविधा दी जाए।' देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस -
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
