वीडियो: कुलभूषण मामले पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का फैसला आज, जानें पाक के चंगुल में कैसे फंसे जाधव

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में आज अंतरराष्ट्रीय कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रूख किया था। न्यायालय ने अंतिम फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगाए रखने का आदेश दिया था।

user

नवजीवन डेस्क

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में आज अंतरराष्ट्रीय कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रूख किया था। न्यायालय ने अंतिम फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगाए रखने का आदेश दिया था।

बता दें कि कुलभूषण जाधव को 3 मार्च 2016 को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान का दावा है कि जाधव रॉ के एजेंट हैं, जबकि वो कानूनी तौर पर ईरान में अपना व्यापार करते थे। 25 मार्च 2016 को पाकिस्तान ने एक प्रेस रिलीज के जरिए भारतीय अधिकारियों को जाधव की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

बाद में पाकिस्तान ने जाधव के कथित कबूलनामे का एक वीडियो भी जारी किया था। कई जानकारों ने दावा किया कि जाधव से मजबूरन आरोप कबूल करवाए गए। भारत सरकार ने कथित वीडियो और पाकिस्तान के आरोपों को सिरे खारिज कर दिया था।

जाधव कानूनी तौर पर ईरान में अपना व्यापार करते थे। उन्हें जबरन हिरासत में लेकर परेशान किया गया। भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया। पाकिस्तान भारत के इस सवाल का जवाब देने में नाकाम रहा कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंचे?

भारत की दलीलों और अनुरोधों का पाकिस्तान पर कोई असर नहीं पड़ा और 10 अप्रैल 2017 को जाधव को जासूसी का दोषी मानते हुए पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुना दी. पाकिस्तान सैन्य अदालत ने जाधव को देश के खिलाफ 'जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल' होने का दोषी बताया।

जिसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रूख किया। 9 मई 2017 को अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी। अंतरराष्ट्रीय अदालत में इस मामले में कई दौर में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट में भारत और पाकिस्तान ने अपना-अपना पक्ष रखा। आज इसी मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट फैसला सुनाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia