वीडियो: अमृता सिंह के साथ सगाई कर चुके थे टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री, इस वजह से नहीं हो पाई थी शादी

रवि शास्त्री ने सैफ अली खान के पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ सगाई कर ली थी। लेकिन बाद में करियर का हवाला देते हुए अमृता ने उनसे अलग होने का फैला किया था। रवि शास्त्री को तीसरी बार टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

user

नवजीवन डेस्क

शुक्रवार को रवि शास्त्री एक बार फिर से टीम इंडिया के कोच चुन लिए गए। ये तीसरी बार है जब शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। आज इस वीडियो के माध्यम से हम आपको शास्त्री की लव लाइफ से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स बताएंगे।

टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन हमेशा चर्चा में रहे। रवि शास्त्री भी इससे अछूते नहीं रहे। शादी से पहले शास्त्री का नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था।

अपने जमाने में के स्टार खिलाड़ी रविशास्त्री का नाम सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ भी जुड़ा था।

उस समय रवि क्रिकेट टीम के पोस्टर ब्वॉय के नाम से मशहूर थे और लड़कियां उनपर जान छिड़कती थीं। रवि और अमृता के रिलेशन की खबरों का बाज़ार उस समय गर्म था। इसके बाद एक मैगजीन के जरिए दोनों ने अपने रिलेशन की बात स्वीकार की थी। साल 1986 में दोनों ने सगाई कर ली।

हालांकि रवि शास्त्री ने कहा था- 'मैं कभी भी एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता हूं। मैं चाहूंगा कि मेरी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होनी चाहिए।' इस पर अपने करियर का हवाला देते हुए अमृता ने खुद को उनसे अलग कर लिया था और बाद में रवि ने रितु से शादी कर ली।

डिंपल कपाड़िया के साथ भी शास्त्री का नाम जोड़ा गया था। दोनों को एक पार्टी में साथ घूमते देखा गया था, जिसके बाद मीडिया में उनके रिलेशन की बातें उड़ने लगी। इसके अलावा निम्रत कौर के साथ भी रवि के रिलेशन की खबरें सामने आई थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia