जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

छात्र संगठन आइसा की अगुवाई में तमाम लेफ्ट संगठनों से जुड़े युवा 4 अक्टूबर को इंडिया गेट से जंतर मंतर मार्च के लिए निकले। पिछले दो दिनों के मुकाबले इस बार युवाओं खासकर जेन जी की संख्या प्रोटेस्ट में ज्यादा थी, जिधर देखिए सिर्फ युवा ही युवा दिखाई दे रहे थे।

सीपीआई-एमएल के छात्र संगठन आइसा की अगुवाई में तमाम लेफ्ट संगठनों से जुड़े युवा 4 अक्टूबर 2026 को इंडिया गेट से जंतर मंतर मार्च के लिए निकले। पिछले दो दिनों के मुकाबले इस बार युवाओं खासकर जेन जी की संख्या इस प्रोटेस्ट में ज्यादा थीं, जिधर देखिए सिर्फ युवा ही युवा दिखाई दे रहे थे। प्रोटेस्ट में शामिल हो रहीं महिला छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर भी आंदोलन में शामिल लोगों में आक्रोश को साफ महसूस किया जा सकता था। देखिए जंतर मंतर 2.0 प्रोटेस्ट के तीसरे दिन का आँखों देखा हाल