Jawan Review: 'जवान' को देखकर थिएटर में झूमे दर्शक, बोले- ब्लॉकबस्टर है फिल्म, देखें वीडियो

शाहरुख के फैंस फिल्म जवान को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी आज रिलीज हुई। साउथ में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

फिल्म जवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज।
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जो दर्शक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे हैं, वह थिएटर से ही फिल्म को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म बेहद शानदार है। फिल्म में शाहरुह खान के डॉयलॉग और लुक जबरदस्त हैं। नीचे दिए गए वीडियो में फिल्म जवान को लेकर दर्शकों का रिएक्श आप देख सकते हैं।

शाहरुख के फैंस फिल्म जवान को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी आज रिलीज हुई। साउथ में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। शाहरुख खान को पर्दे पर डांस करता देख उनके फैेंस झूम रहे हैं। थिएटर से लोगों के डांस करने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।


एक्स पर एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म जवान को लेकर क्रेज को मैच नहीं किया जा सकता है। एक अन्य दर्शक ने फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया। एक दर्शक ने लिखा कि शाहरुख ने अपनी एनर्जी और स्वैग से शो को लूट लिया है।

फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में हैं। अपने फिल्म करियर में पहली बार शाहरुख इस रोल के लिए गंजे हुए हैं। वहीं, विजय सेतुपति साउथ की तरह बॉलीवुड में भी लोगों को प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं। उनके किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।


फिल्म में किसानों की खुदकुशी पर खुलकर बात की गई है। फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिखाई गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस भी है। फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट और लिखा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Sep 2023, 11:04 AM