कश्मीर: बर्फबारी में मस्ती से लेकर डल झील की सैर तक, देखें भाई राहुल और बहन प्रियंका के अटूट प्रेम का वीडियो

कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह के बाद जहां एक ओर राहुल और प्रियंका गांधी बर्फबारी में एक दूसरे पर बर्फ के गोले मारते नजर आए, वहीं दूसरी ओर शाम के समय दोनों डल झील के किनारे टहलते भी दिखे।

user

नवजीवन डेस्क

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में खत्म हो गई है। सोमवार को इस यात्रा के समाप्त होने पर एक समापन समारोह का आयोजन किया गया। भारी बर्फबारी के बीच इस समारोह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस यात्रा के खत्म होने के दौरान भी कश्मीर से राहुल और प्रियंका गांधी की रोमांचित तस्वीरें सामने आई।

एक ओर जहां सुबह सुबह राहुल और प्रियंका गांधी बर्फबारी के मजे लेते दिखे, तो वहीं दूसरी ओर शाम के समय डल झील के किनारे राहुल-प्रियंका टहलते दिखे। इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। वहीं कश्मीर की खूबसूरती को राहुल गांधी अपने कैमरे में कैद भी करते नजर आए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia