लंच, मीटिंग और प्रोटेस्ट: वोट चोरी के खिलाफ फिर साथ आया विपक्ष, अखिलेश के सांसद भी रहे मौजूद

वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष पिछले तीन दिनों से लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी की टीएमसी और दक्षिण भारत की तमाम पार्टियों के सांसद इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने गुरुवार को एक बार फिर लंच पर मीटिंग की और राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर दो घंटे प्रार्थना किया। वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष पिछले तीन दिनों से लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है, इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी की टीएमसी और दक्षिण भारत की तमाम पार्टियों के सांसद इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के नेता भी मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दक्षिणपंथी हिंसा का मुकाबला गांधी के बताए मूल्यों और मंत्रों से होगा। नेता विपक्ष राहुल गांधी मोहब्बत की बात करते हैं और कांग्रेस नफरत और हिंसा का सामना भी मोहब्बत से करेगी।' देखिए राजीव चौक से राजघाट तक विपक्ष के इस मार्च का आँखों देखा हाल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए