हिमाचल के कुल्लू में पलक झपकते ही कई घर हुए जमींदोज, भूस्खलन का भयावह वीडियो आया सामने, देखें

तबाही का यह वीडियो कुल्लू जिले के आनी कस्बे में भूस्खलन का है। पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है।

कुल्लू में भूस्खलन से कई घर जमींदोज।
कुल्लू में भूस्खलन से कई घर जमींदोज।
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से पिछले कई दिनों में भीषण तबाही मची है। राज्य से तबाही के जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं वह परेशना करने वाली हैं। कुल्लू से तबाही का एक वीडियो सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। देखते ही देखते भूस्खलन से कई घर जमींदोज हो गए हैं। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप तबाही का मंजर देख सकते हैं।

न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तबाही का यह वीडियो कुल्लू जिले के आनी कस्बे में भूस्खलन का है। एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। राज्य में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों सड़कें, पुल और घर तबाह हो चुके हैं। राज्य के सीएम ने बताया था कि इस तबाही में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।  

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Aug 2023, 11:05 AM