बिहार के इस रेस्टोरेंट में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, खाना खा रहे थे लोग, मच गई भगदड़, देखें वीडियो

रेस्टोरेंट में फायरिंग पर एसपी सिटी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई। प्रथम दृष्टया यह लोगों को डराने के लिए की गई फायरिंग लगती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद रेस्टोरेंट समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट में फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज समामने आया है। फायिरंग के दौरान रेस्टोरेंट में लोग खाना खा रहे थे। जैसे ही फायरिंग हुई खान छोड़कर लोग इधर-उधर भगने लगे। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं, किस कदर लोग खौफ जदा हैं।

रेस्टोरेंट में फायरिंग पर एसपी सिटी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई। प्रथम दृष्टया यह लोगों को डराने के लिए की गई फायरिंग लगती है। यह किसी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग नहीं थी। इसमें शामिल 4 लोगों की जानकारी मिली है, सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 20 Aug 2023, 12:43 PM