वीडियो: ऑस्ट्रिया के वियना में हुआ मुंबई जैसा आतंकी हमला, गोलियों की आवाज से थर्रा उठा पूरा शहर, 4 की मौत

आमतौर पर शान्त रहने वाला ऑस्ट्रिया का वियना शहर गोलियों की आवाज थर्रा उठा है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ये मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है। कई आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

आमतौर पर शान्त रहने वाला ऑस्ट्रिया का वियना शहर थर्रा उठा है। कई आतंकियों ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में ये मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है। हमले में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस के अनुसार 17 अन्य लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक आतंकी को ढेर किया है जिसके शरीर पर बम बंधा हुआ मिला। मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

वियना में हमला साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमले की तर्ज पर ही हुआ। कसाब जैसे आतंकियों को जो भी दिखा उसे गोलियों से भून दिया गया। आतंकी सड़कों पर धड़ाधड़ गोलियां दागते रहे। घटना वियना के सेंट्रल स्वीडन प्लाट्ज स्क्वॉयर पर हुई जो कि यहूदियों के एक पूजा स्थल के पास है। वियना में हमला कितना भयानक था इसका अंदाजा इस घटना से लगाइए। हमले के बाद एक शख्स अचानक डर कर दीवार के पास छुपने की नाकाम कोशिश करने लगता है और इसी दौरान वहां एक आतंकी आ जाता है। आतंकी डरे सहमे शख्स पर कई गोलियां बरसाता है और फिर आगे बढ़ जाता है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia