वीडियो: 'मेरा भाई 4000 KM पैदल चला तब आप महलों में बैठे थे', PM मोदी की 'शहजादा' टिप्‍पणी पर प्रियंका का जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी को 'शहजादा' करार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बनासकांठा में एक रैली में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी 4000 किलोमीटर चले थे तो पीएम मोदी अपने महल में बैठे थे और उन्हें किसानों की दुर्दशा समझ में नहीं आएगी। कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी मेरे भाई को 'शहजादा' कहते हैं। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा भाई 4,000 किलोमीटर चला, देश के लोगों से मिला और उनसे पूछा कि उनके जीवन में क्या समस्याएं हैं। दूसरी ओर सम्राट नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं वह किसानों और महिलाओं की मजबूरी को कैसे समझ पाएंगे? नरेंद्र मोदी सत्ता से घिरे हुए हैं। उनके आसपास के लोग उनसे डरते हैं, अगर कोई आवाज उठाता भी है तो उस आवाज को दबा दिया जाता है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia