नवजीवन बुलेटिन: अंबाती रायडू का क्रिकेट से संन्यास और दिल्ली में जल्द दस्तक देगा मानसून, 4 बड़ी खबरें

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है और टीम इंडिया के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जानिए एस घंटे की 4 बड़ी खबरें।

user

नवजीवन डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रायडू को वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था।

शिखर धवन के बाहर होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने ऋषभ पंत को चुना। हालांकि रायडू ने अभी तक संन्यास लेने का कारण नहीं बताया है।

आईसीसी वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दुरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में अहम मुकाबला खेला जाएगा।

आज के मैच में हारते ही इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर की पक्की दावेदार बन जाएगी। टूर्नामेंट में भरता और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

मुंबई के मुंब्रा और कलवा स्टेशन के बीच एक महिला समेत तीन यात्रियों के चलती ट्रेन से गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक तीनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ।

मानसून को लेकर दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

इस समय जहां महाराष्ट्र में बारिश कहर बनकर बरस रही है, वहीं देश के कई इलाकों में लोग गर्मीं से बेहाल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia