"नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जांच का सामना करना होगा, देशद्रोहियों को सजा मिलेगी"

राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले में गवाह बनना चाहिए। देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी में दिया गया नेता विपक्ष का संबोधन।

स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दो चुनाव आयुक्तों की 10 महीने में 14 बार दर्ज कराई गई आपत्तियों, असहमतियों पर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के एक दिन बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'देश में वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी हो रही है और देश की चुनावी प्रणाली के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जांच का सामना करना पड़ेगा।' उन्होंने यह भी कहा कि 'मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले में गवाह बनना चाहिए।' देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी में दिया गया नेता विपक्ष का संबोधन।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए