नवजीवन बुलेटिन: हैदराबाद, बिहार के बाद अब यूपी में रेप पीड़िता को जलाया और कर्नाटक में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे नाबालिग लड़की से रेप के आरोपियों ने पीड़िता पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया और कर्नाटक में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।12 बजे तक 20 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

user

नवजीवन डेस्क

हैदराबाद रेप और हत्या की शिकार महिला पशु चिकित्सक की चिता की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उसी तरह की कई घटनाएं हुई, जिसमें रेप के बाद उन्हें जला दिया गया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर छूटे नाबालिग लड़की से रेप के आरोपियों ने पीड़िता पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुड़ बायपास पर ट्रक और बस की टक्कर में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अमेरिका के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में गुरुवार सुबह अचानक गोलीबारी हुई। इस घटना में भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया बाल-बाल बचे हैं। वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ उस समय शिपयार्ड में ही थे जब गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड पर तैनात एक जवान ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 15 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। सभी सूटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia