नवजीवन बुलेटिन: मुंबई में पेड़ों की कटाई पर बीजेपी-शिवसेना में दरार और हरियाणा में चुनाव से पहले 34 लाख की नकली मुद्रा जब्त

मुंबई में आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा है कि वे महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में पुलिस ने करीब 35 लाख की नकली मुद्रा के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया है।

user

नवजीवन डेस्क

मुंबई की वर्ली सीट से पहली विधानसभा चुनाव में उतरने वाले आदित्या ठाकरे ने आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने के खिलाफ़ विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया है। आदित्या ने कहा है कि वे महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने पेड़ों के कटान पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस इलाके से 34.68 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं। जाली नोटों को एक कार की डिक्की में रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि इसके साथ बादशाहपुर निवासी कार चालक हर्ष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस कारण आचार संहिता लागू हो चुकी है। सूत्रों ने कहा कि इन रुपयों का उपयोग चुनाव में मतदाताओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए किया जाना था।

हरियाणा के अंबाला कैंट में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। घटना अंबाला कैंट स्थित किंग पैलेस की है। हादसे में एक मासूम बच्ची और उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की पारी 431 रनों सिमट गई है। इसी के साथ पहली पारी में भारत ने 71 रनों से बढ़त हासिल कर ली है। इस पारी में आर अश्विन ने 7 विकेट झटके हैं। इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए थे और अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia