नवजीवन बुलेटिन: कोरोना वायरस पर सड़क से संसद तक चर्चा, जानें सदन में किसने क्या कहा?

कोरोना वायरस ने दुनिया भर में दहशत फैलाने के बाद भारत में डर का माहौल बना दिया है। हर तरफ लोग चिंतिंत हैं। आज संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा हुई। जानते हैं कि किसने क्या कहा?

user

नवजीवन डेस्क

आज हम बात करेंगे कोरोना वायरस की। कोरोना वायरस ने दुनिया भर में दहशत फैलाने के बाद भारत में डर का माहौल बना दिया है। हर तरफ लोग चिंतिंत हैं। आज संसद के दोनों सदनों में इस पर चर्चा हुई। चलिए जानते हैं कि किसने क्या कहा?

लोकसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा हुई। लोकसभा में हर्षवर्धन ने कहा कि देश में 18 जनवरी से स्क्रीनिंग की जा रही है। चीन, जापान, हांगकांग, नेपाल, वियतनाम, सिंगापुर, थाइलैंड आदि देशों के यात्रियों की स्क्रीनिंग पहले से की जा रही थी, अब विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। एन 95 मास्क और अन्य उपकरणों के एक्सपोर्ट को नियंत्रित किया गया है। जांच के लिए 15 लैब बनाए गए हैं, 19 और तैयार किए जा रहे हैं।

लोकसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को कई अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को जागरुकता अभियान चलाना चाहिए। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि अफवाह नहीं फैले। बाजार से मास्क गायब हो रहे हैं। सरकार एक हेल्पलाइन तैयार करे।

लोकसभा में टीएमसी नेता सौगत राय ने कोरोना वायरस पर कहा सरकार पर जागरूकत अभियान चलाने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि टीवी पर इस बारे में प्रचार के जरिए जानकारी देने की जरूरत है।

राज्यसभा में एनसीपी की सांसद वंदना चव्हाण ने कहा कि समाज में गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि गोमूत्र से कोरोना वायरस का इलाज हो जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर की कीमत बहुत अधिक है। संसद में थर्मल स्कैनिंग होनी चाहिए, जिससे सुरक्षा हो। वहीं राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान हंगामा के चलते कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Mar 2020, 3:50 PM