नवजीवन बुलेटिन: लैंडर विक्रम को लेकर आज चमत्कार की उम्मीद, ISRO देगा अहम जानकारी और पाकिस्तान में हिंदू लड़की की हत्या

लैंडर विक्रम से संपर्क साधने के लिए अब महज 4 दिन बचे हैं। ऐसे में अब सभी को किसी चमत्कार की उम्मीद है और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की की हत्या की खबर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से हुई है।

user

नवजीवन डेस्क

दरअसल NASA का ऑर्बिटर आज चांद पर स्थित विक्रम लैंडर के ऊपर से होकर गुजरेगा। इस दौरान ऑर्बिटर से तसवीरें ली जा सकती हैं। बता दें कि लैंडर विक्रम से संपर्क साधने के लिए अब महज 4 दिन बचे हैं। ऐसे में अब सभी को किसी चमत्कार की उम्मीद है। बचे हुए समय में संपर्क स्थापित न होने की स्थिति में लैंडर से संपर्क करने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। क्योंकि चार दिन बाद 20 या 21 सितंबर को चंद्रमा पर रात हो जाएगी।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थमने का नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की की हत्या की खबर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से हुई है। मृतक छात्रा का नाम नमृता चंदानी था और वह घोटकी के ही मीरपुर मथेलो की रहने वाली थी। नमृता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया है यह आत्महत्या नहीं मर्डर है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से पीड़ित एक महिला के साथ 15 सितंबर को, भोजन उपलब्ध कराने के बहाने, दो व्यक्तियों द्वारा सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक बस-स्टॉप पर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia