नवजीवन बुलेटिन: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे की गुंडागर्दी, इस समय की 4 बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक और बीजपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी सामने आई है। देखिए इस समय की 4 बड़ी खबरें।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक और बीजपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी सामने आई है। आकाश ने क्रिकेट बैट से नगर निगम के एक अधिकारी की जमकर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अधिकारी इलाके में पहुंचे थे। उनकी बहस आकाश विजयवर्गीय से हो गई। घटना के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरियाणा की बीजेपी सरकार में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। ये नाराजगी मनोहर सरकार में पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फौगाट ने जाहिर की है, इनकी नाराजगी पुरस्कार राशि में कटौती को लेकर है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी सरकार की नीतियों से खुश नहीं हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 आतंकी किसी घर में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि पुख्ता जानकारी के बाद इलाके की घेरेबंदी की गई है।

हरियाणा के रोहतक में सीवरेज की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंचे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia