ज्ञानेश कुमार से नेहा बोरा का बड़ा सवाल; फॉर्म 6 में बदलाव किसके कहने पर किया गया?

नेहा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के बाद चुनाव आयोग को क्लीन चिट देने का नैरेटिव ध्वस्त हो गया है। अगर सर्वसम्मति से फैसले हुए तो 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति क्यों दर्ज कराई। ऐसे कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं?

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के बाद चुनाव आयोग को क्लीन चिट देने का नैरेटिव ध्वस्त हो गया है। आयोग अब भी कई बड़े सवालों पर चुप है। फॉर्म 6 में बदलाव किसके कहने पर किया गया और सर्वसम्मति से फैसले हुए तो 2 चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति क्यों दर्ज कराई। ऐसे कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं?' देखिए नेहा बोरा का विस्तृत संबोधन

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए