वीडियो: जब चुनाव प्रचार के दौरान सपेरों के बीच सांपों से खेलने लगीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान सपेरों के बीच जा पहुंची, जहां वे खतरनाक सांपों को हाथ में लेकर उनसे खेलती दिखीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र राय बरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का एक अनोखा अंदाज लोगों ने देखा। प्रचार के दौरान प्रियंका अचानक सपेरों के बीच जा पहुंची और उनसे बात करते हुए कई सांपों को अपने हाथों में लेकर उनके साथ खेलने लगीं। कांग्रेस महासचिव को अपने बीच देखकर सपेरे भी काफी उत्साहित दिखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका किस तरह बड़ी ही सहजता और निडरता से सांपों को हाथ में लेकर उनसे खेल रही हैं। इसके आलवा सपेरे उन्हें कई सांपों के बारे में बता भी रहे हैं। प्रियंका के आस-पास खड़े लोग उनके इस अंदाज को देख कर हैरान हो रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia