वीडियो: UP में प्रियंका गांधी का 'खेत संवाद', धान की कटाई कर रही महिलाओं से जाना उनका 'दर्द', साथ किया भोजन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब प्रदेश की जनता से सीधे संवाद कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खेत में धान काट रही महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से उनकी परेशानियों के बारे में जाना।

user

नवजीवन डेस्क

प्रियंका गांधी ने इस दौरान उनसे जाना कि उन लोगों को खेत में फसल की रेट के दौरान किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूपी में गैस, बिजली, महंगाई को लेकर किन किन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का वादा भी किया। वहीं महिला किसानों ने भी अपना दर्द प्रियंका गांधी के साथ साझा किया।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान खेत में वहां मौजूद महिलाओं के साथ भोजन भी किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia