वीडियो: जब प्रियंका गांधी ने फतेह बहादुर को तराज़ू में बिठाकर लड्डुओं से तौला...

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी को लड्डुओं से तौलने की तैयारी की हुई थी। इसके लिए बाकायदा एक बड़ा तराजू भी मंगवाया गया था। लेकिन प्रियंका ने उल्टा उसी कार्यकर्ता को तराजू पर बैठा कर लड्डुओं से तौल दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव प्रियंका गांधी इन दिनों पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। बुधवार देर रात तक प्रियंका कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी के दौरे पर थीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर वहां मौजूद सभी लोग प्रियंका गांधी की जय-जय कार करने लगे।

बुधवार को देर रात तक अमेठी में कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने के बाद प्रियंका रायबरेली के एक गेस्ट हाउस के लिए निकलीं। गेस्ट हाउस जाते हुए प्रियंका गांधी गौरीगंज के बाबूगंज में एक कांग्रेस कार्यकर्ता फतेह बहादुर के घर पहुंचीं, जहां उसने प्रियंका को लड्डू से तौलने की तैयारी की हुई थी। इसके लिए बाकायदा एक बड़ा तराजू भी मंगवाया गया था। लेकिन प्रियंका ने उल्टा उन्हीं को तराजू पर बैठा कर लड्डुओं से तौल दिया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia