वीडियो: जानिए कैसे सुरक्षा बलों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी रशीद का किया खात्मा

सुरक्षाबलों ने भी जैश-ए-कमांडर के दो कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों ने उस बिल्डिंग को ही उड़ा दिया, जहां आतंकी छिपे बैठे थे। 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में 49 जवान शहीद हुए थे, इसकी साजिश गाजी ने ही रची थी।

बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अपने भतीजे के जरिए घाटी में आतंकी हरकतों को अंजाम देता था। लेकिन पिछले साल ऑपरेशन ऑलआउट के दौरान सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया था। जिसके बाद से ही मसूद अजहर ने कश्मीर की जिम्मेदारी अपने टॉप कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट गाजी राशिद को दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए