वीडियो: राबड़ी देवी बोलीं- कई मोदी आएंगे और चले जाएंगे, इस बार बिहार की जनता देगी जवाब

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में लड़ाई झगड़ा हो रहा है, कश्मीर में मर्डर हो रहा है। कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करा रहे हैं। हिम्मत है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अमित शाह के लालू यादव और नीतीश कुमार पर किए गए जुबानी हमले का अब बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कितना मोदी आएंगे कितना मोदी चले जाएंगे। पूरा देश का लोग उनके मुट्ठी में है क्या। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं देंगे और महंगाई नहीं रोकेंगे। करारा जवाब इन लोगों को बिहार की जनता देगी। उनके कहने से मोदी आ जाएगा, लोग उन्हीं के मुट्ठी में है।

राबड़ी देवी ने कहा कि देश में लड़ाई झगड़ा हो रहा है, कश्मीर में मर्डर हो रहा है। कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करा रहे हैं। हिम्मत है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए। डर के मारे चुनाव नहीं करा रहे हैं। मणिपुर में घटना हो रहा है क्यों नहीं रोक रहे हैं। बिहार और देश की जनता इनको बताएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia