वीडियो: राहुल गांधी ने छात्राओं से की बात, कहा- जादूगर के सारे जादू खत्म, आज का युवा भारत असलियत पहचाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गार्गी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी की युवा महिलाओं से मिलकर सचमुच बहुत अच्छा लगा। दो बातें साफ हैं कि जादूगर के सारे जादू खत्म हो चुके हैं। आज का युवा भारत उसकी असलियत पहचान चुका है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गार्गी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी की युवा महिलाओं से मिलकर सचमुच बहुत अच्छा लगा। दो बातें साफ हैं कि जादूगर के सारे जादू खत्म हो चुके हैं। आज का युवा भारत उसकी असलियत पहचान चुका है। Gen Z ही हमारा भविष्य है और Gen Z की महिलाएं ही इस राह में सबसे आगे होंगी। हमारा फ़र्ज़ है कि हम उनके लिए हर दरवाज़ा खोल दें। हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर करीब 36 मिनट का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह छात्राओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। संवाद के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर भी चर्चा की। छात्राओं ने इसे केवल सशक्तिकरण का माध्यम नहीं बल्कि सत्ता के संतुलन को बदलने का जरिया बताया। उन्होंने राजनीति में समानता, सम्मान और भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्राओं ने बातचीत में यह भी कहा कि वे राजनीति में हिंसा, नफरत और पितृसत्ता के बजाय एकता, समानता और सम्मान को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia