Video: केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी, कहा- आदिवासी भाई-बहनों की लड़ाई में हम उनके साथ
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आंदोलन की जानकारी मिली थी, इस बात से चिंतित थे कि आदिवासियों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

i
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित छतरपुर और पन्ना जिलों के किसानों और आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
प्रभावित किसानों ने राहुल गांधी को बताया कि केन-बेतवा परियोजना के साथ पन्ना के मझगवां बांध और रुंझ परियोजना में विस्थापन और भ्रष्टाचार हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आंदोलन की जानकारी मिली थी, इस बात से चिंतित थे कि आदिवासियों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इतनी ज्यादा गड़बड़ी होने का अंदाजा नहीं था। कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
