प्रयागराज में अडानी, मोदी और RSS पर राहुल गांधी का सीधा हमला, छात्र बोले- यूथ आपके साथ है
राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों की भारी भीड़ के सामने 'सिस्टम' को समझाते हुए कहा कि आज पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर बना दिया गया है। हर स्कूल, कॉलेज में आरएसएस प्रचारक भर दिए गए हैं।
प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अडानी, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर सीधा हमला किया। छात्रों की भारी भीड़ के सामने 'सिस्टम' को समझाते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि 'आज पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर बना दिया गया है। हर स्कूल, कॉलेज में प्रचारक भर दिए गए हैं। डाटा आपका है, दर्द आपका है, लेकिन दौलत इनकी है।' देखिए राहुल गांधी का पूरा संबोधन
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
