वीडियो: राहुल गांधी का भावुक ट्वीट, 'पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं...'

राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी का भावुक ट्वीट।
i

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।”

राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। दौरे के दौरान उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए