नवजीवन बुलेटिन: बिहार NDA में दरार, शिवराज मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार और भूस्खलन में 50 लोगों की मौत

बिहार में एनडीए की घटक लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 20 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

user

नवजीवन डेस्क

बिहार में एनडीए की घटक लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज बताए जा रहे हैं। चिराग की नाराजगी का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि एनडीए को अटूट कहने वाले मुंगेर के एलजेपी जिलाध्यक्ष की छुट्टी कर दी गई है। एलजेपी के सूत्रों का कहना है कि चिराग की नाराजगी नीतीश कुमार के रवैये को लेकर है। चिराग की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उनके किसी भी आग्रह को नीतीश स्वीकार नहीं करते हैं।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 20 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शापथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह समेत 20 लोगों ने शपथ ली।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अभी तक लोगों को प्लाज्मा लेने में दिक्कत आ रही थी। अब प्लाज्मा बैंक बन जाने से उम्मीद करते हैं कि लोगों की दिक्कत कम होगी। लेकिन ये प्लाज्मा तभी सफल होगा जब लोग आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करेंगे। जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं वो आगे आए और प्लाज्मा डोनेट करें।”

म्यांमार के कचिन राज्य में एक जेड खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन में करीब 50 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की बारिश के कारण सुबह 8 बजे हापाकांत टाउनशिप में जेड खदान स्थल पर भूस्खलन हुआ।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia