वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ!

सोनिया गांधी और प्रियंका और राहुल गांधी से से मुलाकात करने वाली महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल ने इस महीने की शुरुआत में मदीना गांव में मुलाकात की थी। उनके साथ खाना खाया था, उनको दिल्ली अपने घर पर आने का न्योता भी दिया था।

user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत की किसान महिलाओं से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में महिलाएं सोनिया गांधी से बातचीत करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मजेदार बातें। साथ मिले अनमोल तोहफे, देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

सोनिया गांधी और प्रियंका और राहुल गांधी से से मुलाकात करने वाली महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल ने इस महीने की शुरुआत में मदीना गांव में मुलाकात की थी। उनके साथ खाना खाया था, उनको दिल्ली अपने घर पर आने का न्योता भी दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia